मास्क धोते समय ये गलतियां न करें, आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक, जानिए सावधानियां

मास्क धोते समय ये गलतियां न करें, आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक, जानिए सावधानियां

सेहतराग टीम

एक बार फिर कोरोना वायरस बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गए हैं। लोगों को संक्रमण से बचने के लिए फिर से सही तरह के मास्क पहनने और उन्हें अच्छे से धोने की सलाह दी जा रही है। लोगों को सलाह देने के बावजूद लोग वहीं गलतियां कर रहे हैं जो उनके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती हैं। हाल ही में सरकार ने भी ट्वीट करके सही ढंग से मास्क पहनने और धोने के तरीके के बारे में जानकारी भी दी है। इतना समय बीत जाने के बाद भी लोगों को मास्क को धोने का सही तरीका क्या है, मास्क को कैसे संक्रमण फ्री बनाए रख सकते हैं और मास्क को धोते समय क्या नहीं करना चाहिए जैसी चीजों के बारे में अभी ठीक तरह से समझ नहीं आया है। आइए आज ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब जानते हैं?

फेस मास्क धोते समय न करें ये गलतियां (Basic Mask Hygiene Mistakes in Hindi):

सिर्फ पानी से धोना -कई लोग मास्क धोने के लिए सिर्फ पानी का इस्तेमाल करते हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है। मास्क में मौजूद जीवाणु को हटाने के लिए जरूरी है कि मास्क को साबुन या सर्फ से साफ किया जाए। पानी से मास्क धोना आपको संक्रमण से बचाने के लिए पर्याप्त नहीं है।

ठंडे पानी से मास्क धोना-

ठंडे पानी से मास्क धोने की जगह गर्म पानी का इस्तेमाल करें। ये तरीका संक्रमण को दूर रखने के लिए अधिक प्रभावशाली है। इस तरह मास्क धोने से मास्क में मौजूद सारे कीटाणु नष्ट हो जाते हैं।

कमरे में मास्क को सूखाना-

अक्सर कई लोग मास्क को घर के भीतर ही सुखा देते हैं। लेकिन याद रखें मास्क को धूप दिखाना बेहद आवश्यक है। कमरे में सूखाने से मास्क की नमी भले ही मिट जाती है लेकिन कीटाणु उसमें रह सकते हैं।

एक ही मास्क को बार-बार धोना-

एक ही मास्क को बार-बार धोने से उसका प्रभाव कम होने के साथ वह कुछ समय बाद ढीला भी पड़ने लगता है। बार-बार धोने से मास्क का कपड़ा गल जाता है और वह पहले जितना प्रभावशाली नहीं रह पाता। यही वजह है कि मास्क पहनते समय कई बार लोगों के नाक से मास्क नीचे गिरने लगता है और आपको उचित सुरक्षा नहीं दे पाता है। इससे बचने के लिए मास्क को समय-समय पर बहलते रहें।

फेस मास्क धोने के काम के तरीके (Tips to Wash the Mask  in a Right Way in Hindi)

  • प्रेशर कुकर में पानी और नमक उबलते हुए इसमें 10 मिनट के लिए मास्क को डाल दें, फिर पूरी तरह सुखाकर इस्तेमाल में लाएं। 
  • मास्क धोने के लिए पानी और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें,5 घंटे धूप में सूखाकर इसका दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • डिटर्जेंट में मास्क धोने के बाद उसे प्रेस कर दें। ऐसा तब करें जब आप जल्दी में हो और मास्क साफ न हो, लेकिन मास्क को अच्छी तरह सूखा लें।
  • डिटर्जेंट में मास्क धोने के बाद उसे सुखाने के लिए प्रेस कर दें। ऐसा तब करें जब आप जल्दी में हो और मास्क साफ न हो, ध्यान रखें मास्क पूरी तरह सूखा हुआ होना चाहिए।
  • डिस्पोजेबल मास्क को उबालकर साफ न करें। उसके अंदर ऐसे कई तत्व होते हैं जो धुलाई से खराब हो सकते हैं।
Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।